दर आमंत्रण सूचना
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय, सांची सलामतपुर, ज़िला रायसेन अपने परिसर हेतु इंटरनेट लीज्ड लाइन कनेक्शन की स्पीड 100 mbps से बढ़ा कर 200 mbps करना चाहता है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय व्यवसायिक स्तर पर इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाले प्रोफेशनल इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, बी.एस.एन.एल से वार्षिक आधार पर 2026-27 हेतु बंद लिफाफे में दर आमंत्रित करता है।
उक्त बैठक में उक्त उल्लेखित सेवा प्रदाता फर्मों के प्रतिनिधि स्वयं बंद लिफाफे में दरें लेकर सम्मिलित हो सकते हैं।
बैठक उपकुलसचिव महोदय के कक्ष में दिनांक 07.04.2026 दोपहर 12 बजे आयोजित की गयी है।