सॉंची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के लिये यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि भारतीय दार्शनिक दिवस–2026 (आदि शंकराचार्य जयंती) के उपलक्ष्य में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR), नई दिल्ली के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को आयोजित विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है:-
कार्यक्रम का विषय है—
"गुरुतत्त्व दर्शन : भारतीय ज्ञान परम्परा में गुरु का दार्शनिक एवं आध्यात्मिक स्वरूप"
आपके आध्यात्मिक अनुभव एवं गुरु-परम्परा पर आपके प्रेरणादायी विचार निश्चित रूप से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यन्त लाभकारी होंगे।
कार्यक्रम का विवरण निम्नानुसार है—
दिनांक: 28 जुलाई 2026 (मंगलवार)
समय: प्रातः 11:25 बजे से
स्थान: सेमिनार हॉल, सॉंची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन, विश्वविद्यालय, रायसेन (म.प्र.)