आज़ादी का अमृत महोत्सव
Events
Gallery

सांची स्तूप पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सांची स्तूप पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन का आयोजन
  • कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता ने लिया योग अभ्यास में हिस्सा
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व धरोहर सांची स्तूप पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवि के योग विभाग के शोधार्थियों ने सभी उपस्थित लोगों को योगाभ्यास भी कराया और योग को जीवन में उतारने की सलाह दी। योगाभ्यास में सांची विवि की कुलपति, डॉ नीरजा गुप्ता ने भी हिस्सा लिया।
योग, जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें योग के महत्व को गहराई से समझने और इसे विश्वव्यापी सांस्कृतिक और दार्शनिक परंपराओं के अनुसार समझने का अवसर प्रदान करता है। सांची स्तूप पर हुए इस आयोजन में योग प्रेमी जनता, छात्रों, शिक्षकों, और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
पूरी दुनिया में स्वस्थ जीवनशैली के रूप में योग की महत्ता स्वीकार की जा रही है।  सांची विवि की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता, एक अग्रणी शोधकर्ता, विचारशील वक्ता और योगिक जीवनशैली को जीने वाली के रुप में विख्यात हैं। उन्होंने योग की गहराईयों का अध्ययन किया है और उसे समाज की मदद करने के लिए आधारभूत रूप से प्रयोग किया है।