आज़ादी का अमृत महोत्सव
Events
Gallery

मुख्यमंत्री को पारिवारिक शोक, साँची विवि ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धाजंलि

मुख्यमंत्री को पारिवारिक शोक, साँची विवि ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धाजंलि

16.07.2025

मुख्यमंत्री को पारिवारिक शोक, साँची विवि ने दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धाजंलि

मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर श्री ब्रह्मानंद यादव जी के पंचतत्व में विलीन होने और उनकी अपूरणीय क्षति पर साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान-अध्ययन विश्वविद्यालय परिवार द्वारा गहन शोक व्यक्त किया गया।
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु विश्वविद्यालय परिवार द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। श्री ब्रह्मानंद यादव जी एक सम्मानित एवं प्रेरणास्पद व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन सादगी, समाज सेवा और संस्कारों का प्रतीक रहा।
उनकी स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने मुख्यमंत्री के परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विश्वविद्यालय की सामान्य परिषद के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री की पारिवारिक क्षति पर कुलगुरु महोदय समेत पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
– साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय परिवार