• बौद्ध दर्शन, वैदिक, भारतीय दर्शन, योग, संस्कृत, चीनी भाषा में पढ़ाई का अवसर
• सरल प्रवेश प्रक्रिया, सुविधायुक्त हॉस्टल सुविधा
• एम.ए, एम.एस.सी, एम.एफ.ए, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम
रायसेन | साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्ययालय में स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सेस में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के साँची विश्वविद्यालय में योग, भारतीय चित्रकला, बौद्ध अध्ययन, भारतीय दर्शन एवं अंग्रेज़ी पाठ्यक्रम की भारी मांग है। प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरकर प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
प्रत्येक वर्ष दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों जैसे विएतनाम, म्यांमार, कम्बोडिया, इत्यादि से साँची विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने छात्र आते हैं। साँची-सलामतपुर स्थित 120 एकड़ परिसर में स्थित साँची विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक गतिविधियों के साथ हॉस्टल, मैस तथा लाइब्रेरी की सुविधा भी मामूली दरों पर उपलब्ध है। छात्र, छात्राओं के लिए सुविधायुक्त हॉस्टल के साथ अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का भी छात्रावास उपलब्ध है। विश्वविद्यालय में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था, हॉस्टल के प्रत्येक कमरे में 24 घंटे बिजली, इंटरनेट जैसी सुविधाएं भी छात्रों को दी जा रही हैं। शासन की छात्रवृत्ति के अलावा विवि द्वारा भी मेधावी एवं विभिन्न श्रेणियों में स्कॉलरशिप दी जाती है।
बौद्ध दर्शन, भारतीय दर्शन, वैदिक अध्ययन, चीनी भाषा, भारतीय चित्रकला, योग विज्ञान, शिक्षा के अलावा अंग्रेज़ी, हिंदी, संस्कृत जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक विषय भी उपलब्ध हैं। प्रत्येक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 30 सीटें उपलब्ध हैं। इनके अलावा योग, पालि भाषा, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं हिंदी भाषा में विश्वविद्यालय सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित कराता है। योग विज्ञान में छात्र एम.ए एवं एम.एस.सी दोनों में से कोई एक चुनकर पढ़ाई कर सकता है। विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सेस, फीस, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य विवरण के लिए आप sanchiuniv.edu.in पर लॉगइन कर सकते हैं।
