आज़ादी का अमृत महोत्सव
Events
Gallery

विश्व पर्यावरण दिवस पर सांची विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर सांची विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून 2026) के अवसर पर सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा हरित परिसर निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए एक हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का आह्वान किया गया।