A- A A+

सांची विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब तक 1 लाख छात्रों ने भरे फॉर्म

  • केंद्रीय प्रवेश परीक्षा CUET(PG)माध्यम से होना है प्रवेश
  • 05 मई तक आवेदन कर सकते हैं छात्र
  • 5-12 जून के मध्य होगी विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा
सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा CUET के माध्यम से प्रवेश लेने के लिए देश-विदेश के छात्रों ने बड़ी संख्या में रुचि दिखाई है। 70 विषयों में प्रवेश हेतु आज दिनांक तक 1 लाख से अधिक छात्र CUET परीक्षा के लिए फॉर्म भर चुके हैं। जिन विषयों में छात्रों ने सबसे ज़्यादा रुचि प्रदर्शित की है वो निम्नानुसार हैं-

क्र.

विषय

संख्या

1.

वैलनेस एंड डाइटेटिक्स एंशियंट इंडियन प्रेक्टिस

15307

2.

मल्टीमीडिया

14828

3.

एंशियंट इंडियन पॉलिटिकल साइंस

12280

4.

अंग्रेज़ी

8463

5.

इकोनॉमिक्स

8006

6.

इतिहास

7532

7.

जर्नलिज़म एंड मास कम्यूनिकेशन

5227

8.

साइकोलॉजी

5041

9.

पीस स्टडीज़ एंड पॉलिसी फॉर्मेशन

4155


इसके अलावा भारतीय दर्शन विषय में 1191, बौद्ध दर्शन में 173, वैकल्पिक शिक्षा में 2236, मिलिट्री साइंस एंड फॉरेंसिक साइंस में 3669, एंथ्रोपोलॉजी में 823, इंडियन पेंटिंग में 319, हिंदी में 3013, संस्कृत में 790, थेरेप्यूटिक योगा में 650, स्कल्पचर में 535, म्यूज़ियोलॉजी में 184 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए हैं। विदेशी भाषा के विषयों जैसे, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, तिब्बती में भी बड़ी संख्या में CUET परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA को आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुछ विषयों में तो सांची  विश्वविद्यालय को बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ज्यादा फॉर्म प्राप्त हुए है जो छात्रों के बीच विश्वविद्यालय की लोकप्रियता को दर्शाता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 05 मई तक तकरीबन 2 लाख आवेदन आ सकते हैं। 
CUET (PG) प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्र 05 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 05-12 जून, 2023 के मध्य अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित होंगी। प्रवेश परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से होगी और प्रश्न मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे। इच्छुक छात्र कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) https://www.csclocator.com/ के जरिये फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने में समस्या होने पर 011- 40759000 / 011 - 69227700 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-pg@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। 
CUET परीक्षा के माध्यम से छात्र एक बार परीक्षा फीस चुकाने के बाद अधिकतम 3 विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते है। तीन से अधिक विषयों में सम्मिलित होने के लिए अतिरिक्त फीस चुकानी होगी। CUET(PG) प्रवेश परीक्षा की अधिक जानकारी, पाठ्यक्रम, फीस एवं अन्य जानकारी हेतु https://cuet.nta.nic.in पर विज़िट कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के लिए सांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.sanchiuniv.edu.in को देखें।