A- A A+

मध्यप्रदेश के राज्यपाल विश्वविद्यालय के आगंतुक


anandiben patel

Anandiben Patel
श्रीमती आनंदीबेन मफतभाई पटेल

Hon’ble Governor of Madhya Pradesh
महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश

जन्म - 21 नवंबर, 1941 (गुजरात)

शिक्षा- एमएससी, एमएड (गोल्ड मेडलिस्ट)

व्यवसाय- सेवानिवृत्त प्राचार्य (मोहिनिबा हाई स्कूल अहमदाबाद) एवं समाज सेवा


संसदीय जीवन
-गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के रूप में 22 मई, 2014 से 7 अगस्त, 2016 तक रहीं।
-12वीं गुजरात विधानसभा की (पाटन विधानसभा क्षेत्र) वर्ष 2007 से 2012 राजस्व, आपदा प्रबंधन, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, महिला एवं बाल कल्याण के मंत्री पद पर 4 जनवरी, 2008 से 25 दिसम्बर, 2012 तक। राजस्व, सूखा राहत, भूमि सुधार, पुनर्वास, पुर्निमाण, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, शहरी आवास मंत्री के पद पर 26 दिसम्बर, 2012 से 21 मई, 2014 तक रहीं।
-11वीं गुजरात विधानसभा की (पाटन विधानसभा क्षेत्र) वर्ष 2002 से 2007 तक की सदस्य रहीं एवं शिक्षा मंत्री (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि के पद पर रहीं।
-10वीं गुजरात विधानसभा की 1998 से 2002 (मण्डल विधानसभा क्षेत्र की सदस्य) एवं गुजरात राज्य शासन में 1998 से 1999 तक शिक्षा राज्य मंत्री, (वयस्क शिक्षा रहित) (स्वतंत्र प्रभार), महिला एवं बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), शिक्षा मंत्री (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क), महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वर्ष 1999 से 2002।
-राज्य सभा सदस्य, 1994-98

गतिविधियाँ
-स्कूली शिक्षा के दौरान मेहसाणा जिला के स्कूल स्पोर्टस फेस्टिवल में वर्ष 1988 में "वीर बाला" पुरस्कार से सम्मानित
-वर्ष 1990 में गुजरात राज्य के "श्रेष्ठ शिक्षक" पुरस्कार से सम्मानित
-राष्ट्रीय स्तर के "श्रेष्ठ शिक्षक" सम्मान से सम्मानित
-मोहिनता कन्या विद्यालय की दो छात्राओं को नर्मदा नदी में डूबने से बचाने के लिए गुजरात सरकार के वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।
-वर्ष 1999 में ज्योति संघ अहमदाबाद द्वारा चारूमति योद्धा पुरस्कार पटेल *सरदार पटेल पुरस्कार
-2000 एवं 2005 में विधा गौरव पुरस्कार
-साहित्यिक गतिविधियाँ - समय-समय पर धराती, साधना एवं सखी पत्रिकाओं के लिये लेख लिखती हैं।


विदेश यात्रा
-चौथे वर्ल्ड वूमेन्स कान्फ्रेंस में भारत सरकार के दल में बीजिंग (चीन) में शामिल हुई।
-1996 में भारतीय संसदीय दल के साथ बुलगारिया गईं एवं फ्रांस, जर्मनी, हालेण्ड, इंगलेंड, नीदरलेंड, अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको आदि
-2002 में कॉमन वेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन की गुजरात शाखा के दल के साथ 48वें सीपी कान्फ्रेंस में शामिल हुईं।
-नामिबिया एवं साउथ अफ्रीका अध्ययन दल में शामिल हुईं।
-2009 में लंदन में विलेज इंडिया प्रोग्राम में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया।