A- A A+

साँची विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

  • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS)पर केंद्रीय पुस्तकालय में कार्यशाला
  • कुलसचिव, प्राध्यापक समेत 51 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में “Enhancing Research Excellence with ONOS” विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन हुआ। साँची विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा सेज पब्लिकेशन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) योजना के तहत विश्वविद्यालयों को उपलब्ध कराए जा रहे महत्वपूर्ण जर्नल्स की उपयोगिता और उन्हें प्राप्त करने के तरीकों पर प्रशिक्षण प्रदान करना था।
कार्यक्रम में सेज पब्लिकेशन की ओर से विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का समन्वय सहायक लाइब्रेरियन डॉ. अमित ताम्रकार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. रामनिवास गुप्ता, अधिष्ठाता, परीक्षा नियंत्रक, विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से शोधार्थी और छात्रों ने भी प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
कुल 51 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लेकर शोध उत्कृष्टता को बढ़ाने हेतु आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला ने प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाले शोध संसाधनों तक पहुँचने और उनका प्रभावी उपयोग करने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 11.35.43