A- A A+

हेरिटेज वीक निबंध प्रतियोगिता में सांची विश्वविद्यालय ने जीते दो पुरस्कार

                                                                                                                                                                     22.11.2022
हेरिटेज वीक निबंध प्रतियोगिता में सांची विश्वविद्यालय ने जीते दो पुरस्कार


सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के दो प्रतिभागियों ने वर्ल्ड हेरिटेज वीक 2022 के दौरान आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिताओं में कामयाबी हासिल की है। भारतीय दर्शन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन दीक्षित ने इस निबंध प्रतियोगिता में ‘विश्व धरोहर और सांची’ विषय पर निबंध लिखा था। जिसमें उन्हें चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार से विश्वविद्यालय की भारतीय चित्रकला विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुष्मिता नंदी ने ‘बौद्ध स्तूप की स्थापत्य कला’ विषय पर निबंध प्रस्तुत किया था। इस प्रतियोगिता में डॉ. नंदी दूसरे स्थान पर रहीं।
यह निबंध प्रतियोगिता भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भोपाल मंडल द्वारा आयोजित की गई थी।