A- A A+

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित

05.03.2026

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ को विश्वविद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। प्रशासनिक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कुलसचिव प्रो. आर.एन गुप्ता और अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. नवीन कुमार मेहता ने भावपूर्ण उद्गार प्रकट किए। विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो लाभ के कार्यकाल के विभिन्न स्मरणों को याद किया।
सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की और उनके कार्यकाल को याद किया। सलामतपुर-सांची स्थित परिसर में सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रो. वैद्यनाथ लाभ का लंबी बीमारी के चलते 02 मार्च को निधन हो गया था।
साँची विश्वविद्यालय में कुलगुरु के रूप में अपनी सेवाएं देने से पूर्व प्रो. वैद्यनाथ लाभ 2018 में नवनालंदा महाविहार के पहले नियमित कुलपति रह चुके थे।


Prof Biadhyanath Labh