A- A A+

सांची विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

  • शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने दोहराई शपथ
  • संविधान की उद्देशिका की ली गई शपथ
 
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में आज संविधान दिवस मनाया गया। आज ही के दिन यानी 26 नवंबर 1949 को हमारे देश के संविधान को अंगीकृत किया गया था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को कुलसचिव प्रो. अल्केश चतुर्वेदी ने भारत के संविधान की उद्देशिका - 'हम भारत के लोग' की शपथ दिलवाई। प्रो. अल्केश चतुर्वेदी ने संविधान दिवस की महत्ता और प्रासंगिकता पर व्याख्यान भी दिया। 
 
ऑनलाइन आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में डॉ. अल्केश चतुर्वेदी ने भारतीय संविधान की उद्देशिका में उल्लेखित समस्त शब्दों को एक-एक कर व्याख्यायित किया। कर्मचारियों के अलावा ऑनलाइन क्लासेस में जुड़े विद्यार्थियों ने भी संविधान के प्नति अपनी शपथ को दोहराया। भारत की आज़ादी के 75वें स्वतंत्रता वर्ष में मनाए जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत संविधान दिवस को अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है।  
 
ऑनलाइन आयोजित किए गए इस संविधान दिवस समारोह का संचालन वि.वि के अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन मेहता ने किया। 
 
आप सभी से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त समाचार आपके सम्मानीय माध्यम में सम्मिलित करने का कष्ट करें।