सांची विश्वविद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन
- सुशासन पर महात्मा बुद्ध की शिक्षा और नियम पर केंद्रित विशिष्ट व्याख्यान
- आज के विश्व को युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में महात्मा बुद्ध के 2567 वें जन्मदिन पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। सुशासन पर महात्मा बुद्ध की शिक्षा और सिद्धांत पर कल्याणी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो दिलीप कुमार मोहंता ने बुद्ध की शिक्षाओं की प्रांसगिकता समझाते हुए कहा कि बुद्ध आशा की किरण है। उन्होने कहा कि बुद्ध संपत्ति का समाज में बराबर वितरण के पक्षधर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्धृत करते हुए डॉ मोहंता ने कहा कि दुनिया को युद्ध नही बुद्ध चाहिये।
बुद्ध की शिक्षा में लोककल्याण और आचरण की शुद्धता पर विशेष जोर देते हुए प्रो दिलीप कुमार मोहंता ने कहा कि भगवान बुद्ध का मध्यम मार्ग से ही दुनिया आगे बढ़ सकती है। डॉ मोहंता ने कहा कि भ्रष्टाचार के पीछे मूलतः तीन मुख्य कारण होते है जिनमें लोभ, द्वेष और मोह है। यदि इन तीन हेतुओं को हटा दिया जाये तो सुशासन स्थापित हो सकता है। उन्होने त्रिपिटक में उद्धृत चक्रवर्ती महासिंघनाद सूत्र में वर्णित सुशासन के सिद्धांत बताते हुए कहा कि राजा को लोककल्याण हेतु कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैलाश जी ने कहा कि बुद्ध का जीवन समाज का जीवन है और उन्होने अपने व्यवहार से जीवन जीने की राह दिखाई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष और कुलसचिव प्रो अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में मध्यममार्ग ही उचित है। अतिवाद और उदारवाद दोनों ही व्यवस्था लंबे समय में कारगर नहीं होती है।

-
केंद्रीय प्रवेश परीक्षा CUET(PG)माध्यम से होना है प्रवेश
-
05 मई तक आवेदन कर सकते हैं छात्र
-
5-12 जून के मध्य होगी विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा
सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा CUET के माध्यम से प्रवेश लेने के लिए देश-विदेश के छात्रों ने बड़ी संख्या में रुचि दिखाई है। 70 विषयों में प्रवेश हेतु आज दिनांक तक 1 लाख से अधिक छात्र CUET परीक्षा के लिए फॉर्म भर चुके हैं। जिन विषयों में छात्रों ने सबसे ज़्यादा रुचि प्रदर्शित की है वो निम्नानुसार हैं-
|
क्र.
|
विषय
|
संख्या
|
|
1.
|
वैलनेस एंड डाइटेटिक्स एंशियंट इंडियन प्रेक्टिस
|
15307
|
|
2.
|
मल्टीमीडिया
|
14828
|
|
3.
|
एंशियंट इंडियन पॉलिटिकल साइंस
|
12280
|
|
4.
|
अंग्रेज़ी
|
8463
|
|
5.
|
इकोनॉमिक्स
|
8006
|
|
6.
|
इतिहास
|
7532
|
|
7.
|
जर्नलिज़म एंड मास कम्यूनिकेशन
|
5227
|
|
8.
|
साइकोलॉजी
|
5041
|
|
9.
|
पीस स्टडीज़ एंड पॉलिसी फॉर्मेशन
|
4155
|
इसके अलावा भारतीय दर्शन विषय में 1191, बौद्ध दर्शन में 173, वैकल्पिक शिक्षा में 2236, मिलिट्री साइंस एंड फॉरेंसिक साइंस में 3669, एंथ्रोपोलॉजी में 823, इंडियन पेंटिंग में 319, हिंदी में 3013, संस्कृत में 790, थेरेप्यूटिक योगा में 650, स्कल्पचर में 535, म्यूज़ियोलॉजी में 184 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए हैं। विदेशी भाषा के विषयों जैसे, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, तिब्बती में भी बड़ी संख्या में CUET परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA को आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुछ विषयों में तो सांची विश्वविद्यालय को बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ज्यादा फॉर्म प्राप्त हुए है जो छात्रों के बीच विश्वविद्यालय की लोकप्रियता को दर्शाता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 05 मई तक तकरीबन 2 लाख आवेदन आ सकते हैं।
CUET (PG) प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्र
05 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा
05-12 जून, 2023 के मध्य अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित होंगी। प्रवेश परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से होगी और प्रश्न मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे। इच्छुक छात्र कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC)
https://www.csclocator.com/ के जरिये फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने में समस्या होने पर 011- 40759000 / 011 - 69227700 पर कॉल कर सकते हैं या
cuet-pg@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
CUET परीक्षा के माध्यम से छात्र एक बार परीक्षा फीस चुकाने के बाद अधिकतम 3 विभिन्न विषयों की परीक्षाओं
में सम्मिलित हो सकते है। तीन से अधिक विषयों में सम्मिलित होने के लिए अतिरिक्त फीस चुकानी होगी। CUET(PG) प्रवेश परीक्षा की अधिक जानकारी, पाठ्यक्रम, फीस एवं अन्य जानकारी हेतु
https://cuet.nta.nic.in पर विज़िट कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के लिए सांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट
https://www.sanchiuniv.edu.in को देखें।
सांची विश्वविद्यालय में CUET से होगा प्रवेश
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की CUETसे जुड़ा सांची विश्वविद्यालय
- विवि के 75 विषयों में CUET परीक्षा से होगा प्रवेश
- CUET आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2023
देशभर के विश्वविद्यालयों में प्रवेश की केंद्रीय परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) से अब सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में भी छात्रों को प्रवेश मिलेगा। विभिन्न विश्वविद्यालयों में अलग-अलग प्रवेश परीक्षा से बचाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,CUET करा रही है। सांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर यानि पोस्ट ग्रेजुएशन(PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए देश और विदेश के छात्र CUET परीक्षा दे सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में चयनित होने वाले छात्र सांची विश्वविद्यालय के 75 विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश ले सकते हैं। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की परीक्षा जून माह में प्रस्तावित है एवं फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2023 है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की 10 अप्रैल 2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक छात्र शैक्षणिक योग्यतानुसार सांची विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों को प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के 75 विशिष्ट विषयों खासकर भारतीय दर्शन,वैदिक अध्ययन, बौद्ध अध्ययन के विष्यों के साथ ही मिलिट्री साइंस एवं फोरेंसिक साइंस, योग अध्ययन, पत्रकारिता एवं जनसंचार, वैकल्पिक शिक्षा, लाइब्रेरी साइंस, भारतीय चित्रकला इत्यादि में से चयन कर सकते हैं।
छात्र हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, पाली, प्राकृत भाषा, एंथ्रोपोलॉजी, साइकोलॉजी, इतिहास के पारंपरिक पाठ्यक्रमों के अलावा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कराए जाने वाले भाषाई पाठ्यक्रम जैसे फ्रेंच, जर्मन, तिब्बती, चीनी, जापानी भाषा के पाठ्यक्रमों हेतु भी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा कई अन्य रोचक विषयों के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं जो रोज़गार परक हैं। इनमें मल्टीमीडिया, कंप्यूटर साइंस, युद्ध रणनीति एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, भारतीय संगीत एवं गायन कला, भारतीय चित्रकला, भारतीय सौंदर्य शास्त्र, डॉयस्पोरा एवं माइग्रेशन स्टडीज़, मिलिट्री साइंस एंड पीस और वास्तु शास्त्र तथा ज्योतिष अध्ययन के विषय सम्मिलित हैं। सत्र 2023 के लिए प्रत्येक विषय हेतु विश्वविद्यालय में 30 से 40 सीटें हैं। CUET के माध्यम से प्रवेश के उपरांत शेष रिक्त सीटें विश्वविद्यालय द्वारा सीधे भरी जाएंगी।
प्रवेश परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से होगी और प्रश्न मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे। इच्छुक छात्र कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC)
https://www.csclocator.com/ के जरिये फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने में समस्या होने पर 011- 40759000 / 011 - 69227700 पर कॉल कर सकते हैं या
cuet-pg@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
CUET परीक्षा के माध्यम से छात्र एक बार परीक्षा फीस चुकाने के बाद अ
धिकतम 3 विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते है। तीन से अधिक विषयों में सम्मिलित होने के लिए अतिरिक्त फीस चुकानी होगी। CUET(PG) प्रवेश परीक्षा की अधिक जानकारी, पाठ्यक्रम, फीस एवं अन्य जानकारी हेतु
https://cuet.nta.nic.in पर विज़िट कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के लिए सांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट
https://www.sanchiuniv.edu.in को देखें।

27 फरवरी, 2023
7वें अंतरर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति
· नए युग में मानववाद का सिद्धांत (Eastern Humanism in New Era) की थीम
· 15 देशों से 350 विद्वान, चिंतक, शोधार्थी । 5 देशों के मंत्रियों का विशेष सत्र
· 4 मुख्य सत्रों में 25 विद्वानों का संबोधन, 15 समानांतर सत्रों में 115 शोधपत्र
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और इंडिया फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 7वां अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। नए युग में मानववाद का सिद्धांत (Eastern Humanism in New Era) पर केंद्रित यह सम्मलेन दिनांक 03 से 05 मार्च 2023 तक कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार, भोपाल में होगा। इस सम्मेलन का उद्घाटन माननीय राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिनांक 03 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। उद्गाटन समारोह में माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल , मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता शामिल होंगे।
धर्म-धम्म के वैश्विव विचारों को एक मंच प्रदान करने वाले इस सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल हो रहे हैं। इस बार भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन से सम्मेलन में सहभागिता है।
तीन दिन में 4 मुख्य सत्रों में 25 विद्वान अपने अपने विषय का निरुपण करेंगे। इसी दौरान 15 समानातंर सत्र भी होंगे जिनमें सम्मलेन की थीम नए युग में मानववाद का सिद्धांत (Eastern Humanism in New Era) पर केंद्रित 115 शोधपत्र पढ़े जाएंगे। इस बार के सम्मलेन में एक अनूठा मंत्री सत्र भी होगा जिसमें 5 देशों के मंत्री सांस्कृतिक सामंजस्य और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इस सत्र में भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत के मंत्री शामिल होंगे।
कार्यक्रम की रुपरेखा व्यक्त करते हुए इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की सह-अध्यक्ष और सांची विवि की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता ने बताया कि उक्त सम्मेलन भारत से प्रतिपादित मानवीय मूल्यों के वैश्विक असर को रेखांकित करता है। पश्चिम के देशों में भारतीय संस्कृति और दर्शन से प्रतिपादित सिंद्धातों के प्रति बहुत जिज्ञासा है और सांची विवि इसी दिशा में शोध और अध्ययन पर केंद्रित है।
कार्यक्रम के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर की प्रस्तुति की जाएगी। इस दौरान जनजातीय नृत्य काआयोजन होगा । देश विदेश में प्रसिद्धि पा चुके मध्य प्रदेश की धूलिया जनजाति के गुदुंग बाजा का भी प्रदर्शन इस दौरान होगा। मां नर्मदा को समर्पित लोकगीतों की प्रस्तुति भी इस दौरान की जाएगी।
