A- A A+

“गुरुकुल परंपरा-आदर्श शिक्षा पद्धति की खोज” पर व्याख्यान आयोजित

 दिनांक 01 अगस्त, 2020

“गुरुकुल परंपरा-आदर्श शिक्षा पद्धति की खोज” पर व्याख्यान आयोजित

  •  नई शिक्षा नीति के तारतम्य में रोचक व्याख्यान 
  • सांची विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा ऑनलाइन आयोजन 
  • सांची विश्वविद्यालय में3-4अगस्त 2020 को संस्कृत सप्ताह का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण 
  • बैंगलोर एवं त्रिपुरा विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे मुख्य वक्ता

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष में 3-4 अगस्त, 2020 को विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल पर दो दिवसीय व्याख्यानमाला लाइव आयोजित होगी। केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति की घोषणा की गई है। इसी तारतम्य में व्याख्यानमाला के प्रथम दिवस 3 अगस्त को “गुरुकुल परंपरा-आदर्श शिक्षा पद्धति की खोज” विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान देंगे प्रो. रामचंद्र कोठमने। प्रो. कोठमने, बैंगलोर के स्वामी विवेकानंद योगानुसंधान विश्वविद्यालय के कुलपति हैं तथा भारतीय शिक्षा मंडल के गुरुकुल प्रकल्प के प्रमुख भी हैं। प्रात: 11 बजे लाइव आयोजित होने वाले इस व्याख्यान में त्रिपुरा- अगरतला के वीरविक्रम विश्वविद्यालय के प्रो. सत्यदेव पोद्दार भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

सांची विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित इस व्याख्यानमाला के द्वितीय दिवस यानी 4 अगस्त 2020 को “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संस्कृत की प्रासंगिकता” विषय पर दिल्ली की संस्था संस्कृत भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कामत प्रमुख वक्ता होंगे। इस विषय पर धर्मशाला के हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. कुलदीप अग्निहोत्री भी अपने उद्गार प्रस्तुत करेंगे। इस द्वितीय दिवस के सत्र के अध्यक्ष सांची विश्वविद्यालय के कुलपति एवं मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला होंगे जबकि 3 अगस्त, 2020 को आयोजित होने वाले व्याख्यान के अध्यक्ष सांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं संस्कृति संचालनालय के संचालक श्री अदिति कुमार त्रिपाठी होंगे। द्वितीय दिवस भी सत्र प्रात: 11 बजे लाइव प्रसारित किया जाएगा।

आप व्याख्यान को लाइव देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। https://www.youtube.com/channel/UCflYxaf4m_bnL6wmWnVH-eg

इस लिंक के माध्यम से इन विषयों पर आप अपने विचार भी लिख कर साझा कर सकते हैं।